Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश, महिला उद्यमिता व आत्मरक्षा पर किया गया जागरूक।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश, महिला उद्यमिता व आत्मरक्षा पर किया गया जागरूक।

पप्पू गुप्ता, संवाददाता

सैयदराजा (चंदौली)। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने छात्राओं के साथ सफल महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं।

डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने देश की प्रसिद्ध महिला उद्यमियों के संघर्ष, परिश्रम और सफलता के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसी के आधार पर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सही दिशा, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

इसी क्रम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आत्मरक्षा विषय पर जागरूकता व्याख्यान का भी आयोजन किया गया, जिसके मुख्य वक्ता प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार रहे। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जुड़े डेमो क्लास के वीडियो का प्रदर्शन कराया, जिसमें विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आत्मरक्षा की तकनीकों को सरल और स्पष्ट रूप से समझाया गया।

कार्यक्रम में डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. संकट मोचन झा, पवन कुमार, शिवशंकर कुमार, राजन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!