Breaking News

पुण्य स्मृति में सेवा कार्य, हुदहुदीपुर में जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल।

पुण्य स्मृति में सेवा कार्य, हुदहुदीपुर में जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल।

चहनियां, चंदौली। हुदहुदीपुर निवासी स्वर्गीय परमानंद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य उनकी पत्नी दुर्गा सिंह एवं भतीजे सूरज सिंह के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा रहे, जिन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड के मौसम में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।

सूरज सिंह ने बताया कि स्वर्गीय परमानंद सिंह अपने जीवनकाल में सदैव जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग में लगे रहते थे। उनका मानना था कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर पुण्यतिथि के अवसर पर यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुरली मनोहर सिंह, सुदर्शन सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राम दयाल साहनी, मुश्ताक अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राजन सिंह, संवाददाता

सहयोगी: जयशंकर मिश्रा

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!