Breaking News

सतपोखरी सीजन-4 कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, पुरुष वर्ग में गौरा कला बनारस बना विजेता।

सतपोखरी सीजन-4 कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, पुरुष वर्ग में गौरा कला बनारस बना विजेता।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर, मुगलसराय में आयोजित सतपोखरी सीजन-4 कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में गौरा कला बनारस की टीम ने गाजीपुर को 10 अंकों के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में गौरा कला बनारस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 अंक अर्जित किए, जबकि गाजीपुर की टीम 17 अंकों तक ही पहुंच सकी। देर रात तक चले इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मैच समाप्ति के बाद आयोजकों द्वारा सभी टीमों एवं दर्शकों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया।

पूरे टूर्नामेंट में चंदौली, बनारस, मिर्जापुर, चुनार, सोनभद्र, सासाराम, सिवान और गाजीपुर सहित विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला गाजीपुर और गौरा कला बनारस के बीच खेला गया, जिसमें बनारस की टीम ने दमदार जीत दर्ज की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलापति सिंह एवं जगदीश पटेल रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अलिफ रज़ा और डॉ. श्वेता पांडे उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में चंदन पटेल, जंग बहादुर पटेल एवं लाल बहादुर पटेल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन परमानंद पटेल ने किया।

आयोजन की जिम्मेदारी संदीप पटेल एवं लक्ष्मी नारायण ने संभाली। प्रतियोगिता के रेफरी की भूमिका आज़ाद पटेल, प्रमोद, विकास पटेल, आनंद कुमार, सुमन पांडे और विकास पटेल ने निभाई। इस अवसर पर आशीष पटेल, आसिफ खान, दुर्गा जी, मोनू सेठ, गोपाल वर्मा, हाशिम ईरानी, शाह जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मीडिया प्रभारी शौज़ब हुसैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!