Breaking News

24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सनसनीखेज फायरिंग कांड का खुलासा।

24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सनसनीखेज फायरिंग कांड का खुलासा।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव में 28 फरवरी की रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी जोन से मिले निर्देशों के बाद स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को बॉर्डर क्षेत्र से दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 44 वर्षीय सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि चाय की दुकान पर हुई कहासुनी के बाद वह गुस्से में आ गया था। आवेश में उसने अपने ट्यूबवेल से अवैध पिस्टल लाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद वह बिहार की ओर भाग गया था, लेकिन परिवार से मिलने वापस लौटते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

फायरिंग में घायल चार युवकों का इलाज वाराणसी स्थित BHU ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) तथा 3/26 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

कार्रवाई वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया एवं डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देशन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!