Breaking News

बलरामपुर में 6 वर्षीय बालक से कुकर्म के बाद हत्या की कोशिश, इलाज के दौरान मौत।

बलरामपुर में 6 वर्षीय बालक से कुकर्म के बाद हत्या की कोशिश, इलाज के दौरान मौत।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। बीती रात एक 6 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी द्वारा बड़े पत्थर से उसके सिर को कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में बालक को परिजनों की मदद से उपचार के लिए गोंडा स्थित एससीपीएम अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गैंडास बुजुर्ग की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना गैंडास बुजुर्ग की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद रहकर साक्ष्य संकलन और गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Byte – विशाल पांडेय अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!