Breaking News

शाहजहांपुर: छुट्टी के दिन भी मानव सेवा में समर्पित रहते हैं डॉ. केपी गुप्ता।

छुट्टी के दिन भी मानव सेवा में समर्पित रहते हैं डॉ. केपी गुप्ता।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। आम तौर पर हर व्यक्ति के लिए छुट्टी का दिन खास होता है। लोग इस दिन का इंतजार अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों या निजी कार्यों के लिए करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए मानव सेवा सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। ऐसे ही एक सेवाभावी चिकित्सक हैं डॉ. केपी गुप्ता, जिन्हें जनपदवासी वर्षों से निस्वार्थ सेवा के लिए जानते और सम्मान देते हैं।

घंटाघर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित अर्नव सर्जिकल हॉस्पिटल और मानव सेवा अस्पताल में डॉ. केपी गुप्ता की सेवाएं निरंतर जारी रहती हैं। मरीजों और उनके परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वे हर संभव सहयोग करते हैं और जरूरत पड़ने पर इलाज के खर्च में भी समायोजन कर देते हैं, ताकि कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे।

डॉ. केपी गुप्ता का सेवा भाव यहीं तक सीमित नहीं है। रविवार जैसे अवकाश के दिन भी वे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाते हैं, जहां जांच के साथ-साथ मुफ्त दवाइयों का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुस्तमपुर में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 130 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं।

शिविर में उपचार प्राप्त करने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने डॉ. केपी गुप्ता के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। डॉ. गुप्ता का यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है और यह साबित करता है कि सच्ची सेवा किसी भी छुट्टी या समय की मोहताज नहीं होती।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!