Breaking News

बिहार से यूपी आ रही अवैध मोरंग-बालू लदी ट्रकों पर कार्रवाई, पांच ट्रक सीज – बारह पर प्रवर्तन की कार्यवाही।

बिहार से यूपी आ रही अवैध मोरंग-बालू लदी ट्रकों पर कार्रवाई, पांच ट्रक सीज – बारह पर प्रवर्तन की कार्यवाही।

संवाददाता – राजन सिंह

चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र में खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से उत्तर प्रदेश आ रही मोरंग और बालू से लदी पांच ट्रकों को सीज कर दिया। ये सभी वाहन बिना आईएसटीपी (ISTP) या ट्रांजिट परमिट (TP) के अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे थे। विभाग ने वाहन स्वामी व चालकों के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कार्रवाई नौबतपुर चेक गेट, एनएच-2 हाईवे पर की गई, जहाँ से गुजरने वाली कई ट्रकें जांच के दौरान पकड़ी गईं। इस दौरान अन्य 12 ट्रकों के विरुद्ध भी प्रवर्तन की कार्रवाई की गई, जिससे ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया।

सीज किए गए वाहनों में शामिल एक ट्रक UP62 CT 4734 के स्वामी पर पहले भी चार बार प्रवर्तन कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें कुल ₹1,10,100 का बकाया है। अब इस वाहन मालिक के खिलाफ भी खनन एवं खनिज अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अन्य चार ट्रक जिनके चेचिस नंबर MAT828048RAB03310, MAT828048RAJ13960, MAT828048SAB03843 और MAT828048РАН09624 हैं, वे भी बिना परमिट के मौरंग लादे हुए पकड़े गए। जांच में पाया गया कि वाहन चालक जांच से बचने के लिए नंबर प्लेट बदलकर या हटाकर अवैध परिवहन कर रहे थे।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, खनन अधिकारी सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, हेड कॉन्स्टेबल हुँमायू, कॉन्स्टेबल विष्णु दत्त प्रजापति और कॉन्स्टेबल शंकर राम शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!