Breaking News

कासगंज में परचूनी की दुकान पर बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल।

कासगंज में परचूनी की दुकान पर बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जिले में अवैध शराब बिक्री का एक और मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के लुहर्रा गांव में एक परचूनी की दुकान पर खुलेआम शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में प्रमोद नामक व्यक्ति परचूनी की दुकान पर शराब बेचता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोई नया नहीं है, इससे पहले भी इसी तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय लोगों और सूत्रों का कहना है कि प्रमोद पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के मामले में जेल जा चुका है, इसके बावजूद वह दोबारा इसी धंधे में सक्रिय दिखाई दे रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर आबकारी विभाग के अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान क्यों बने हुए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री लगातार जारी है, जिससे युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!