Breaking News

सहसवान में सांस्कृतिक एकता का संदेश देता हिंदू सम्मेलन संपन्न।

सहसवान में सांस्कृतिक एकता का संदेश देता हिंदू सम्मेलन संपन्न।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं।  नगर सहसवान में रविवार को सकल हिंदू समाज समिति के तत्वावधान में एक विशाल सांस्कृतिक एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। विशेष रूप से मातृशक्ति की सक्रिय उपस्थिति कार्यक्रम की पहचान बनी।

सम्मेलन स्थल पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय जीवन मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. बृजेश यादव ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सांस्कृतिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने वर्तमान समय में सामाजिक विभाजन को चिंता का विषय बताते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती है, लेकिन इसके संरक्षण के लिए समाज में आपसी सहयोग और समरसता आवश्यक है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बदायूँ विभाग प्रचारक सुधांशु जी ने संगठन की शताब्दी यात्रा और सामाजिक योगदान पर विचार रखे। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 श्री बुद्ध गिरी जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि जाति और वर्ग के भेद से ऊपर उठकर सकल हिंदू समाज को एक सूत्र में बंधे रहना चाहिए।

सम्मेलन समिति के अध्यक्ष आलोक माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सनातनी (नगर बौद्धिक प्रमुख) ने किया।

इस अवसर पर नगर व जिले के अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!