Breaking News

सहसवान में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, रक्त से लिखा ज्ञापन सौंपा।

सहसवान में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, रक्त से लिखा ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

संवाददाता, बदायूँ। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में बदायूँ जिले की तहसील सहसवान में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए अपने रक्त से लिखा हुआ ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए तहसीलदार को सौंपा।

रक्त से लिखे ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर किए जाने की भी मांग की।

हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आगे और व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। तहसील प्रशासन ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

बाईट- हिन्दू रक्षा दल कार्यकर्ता।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!