Breaking News

सहसवान में वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु हेल्प डेस्क का हुआ उद्घाटन।

सहसवान में वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु हेल्प डेस्क का हुआ उद्घाटन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) को सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज सहसवान में एक विशेष वक्फ हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई।

इस हेल्प डेस्क का उद्घाटन बदायूं के समाजसेवी फखरे अहमद शोबी ने किया। यह डेस्क मदरसा फैज़-ए-आम के पास स्थापित की गई है, जहाँ वक्फ संपत्तियों से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों और जानकारी के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया कराई जाएगी।

उद्घाटन अवसर पर फखरे अहमद शोबी ने बताया कि — “वक्फ बोर्ड से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे दफा 37 रजिस्टर, 6 दिसंबर 1986 और 26 फरवरी 1944 का गजट नोटिफिकेशन, नई नियमावली, वामसी पोर्टल की लिस्ट और वक्फ संपत्तियों की पूरी जानकारी सहसवान हेल्प डेस्क को उपलब्ध करा दी गई है। अब कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपनी वक्फ संपत्ति का रजिस्ट्रेशन कर सकता है। यह हमारी सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने बताया कि इस पहल से सहसवान क्षेत्र में वक्फ संपत्तियों का डेटा सटीक रूप से दर्ज किया जा सकेगा और भविष्य में किसी विवाद या भ्रम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

इस मौके पर जमाल उद्दीन, मौलाना अब्दुल खालिक, कारी इबादुर रहमान, मुफ्ती फहीम अख्तर, शमसुज्जुहा नकवी, हसन जलीस, मुनीर अख्तर, बब्बू नकवी, वसीम अहमद, हाफ़िज़ जोहेब नकवी, आमिर सुल्तानी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!