Breaking News

गंजडुंडवारा: छत से पैर फिसलने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम।

गंजडुंडवारा: छत से पैर फिसलने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): जनपद के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव राम छतौनी में सोमवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ छत से गिरकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गांव राम छतौनी निवासी दया शरण (60 वर्ष) पुत्र एदल सिंह सोमवार सुबह किसी जरूरी कार्य से अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे असंतुलित होकर सीधे नीचे जमीन पर आ गिरे। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर अचेत हो गए।

हादसे के बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें उठाकर तत्काल सीएचसी अमांपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद परिवार में मातम छा गया। शोक संतप्त परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर ले गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …