Breaking News

बदायूं में पहली बार: थाईलैंड की यूनिवर्सिटी ने एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को दिए अंतरराष्ट्रीय करियर के गुर।

बदायूं में पहली बार: थाईलैंड की यूनिवर्सिटी ने एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को दिए अंतरराष्ट्रीय करियर के गुर।

उझानी (बदायूं): एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष अंतरराष्ट्रीय करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। जनपद बदायूं में पहली बार आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा एवं वैश्विक करियर के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पाथुमथानी यूनिवर्सिटी (थाईलैंड) से पधारे डॉ. चयारनिथसर खानीजोर ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, विभिन्न पाठ्यक्रमों, शोध एवं नवाचार, छात्रवृत्ति के अवसरों तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध करियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप सही करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री शोभित डे एवं सुश्री साक्षी ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा विदेश में अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के समापन पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य श्रीमति मीनाक्षी शर्मा ने सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल ने कहा कि एपीएस इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों के समग्र विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं करियर के अवसरों से अवगत कराना समय की आवश्यकता है।

इसी उद्देश्य से विद्यालय भविष्य में भी ऐसे करियर काउंसलिंग सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि हमारे विद्यार्थी विश्वस्तरीय अवसरों का लाभ उठाकर अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बदायूं में पहली बार आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय करियर काउंसलिंग सत्र ने विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा एवं करियर के नए आयामों से परिचित कराया, जो उनके भविष्य के प्रति नई सोच एवं आत्मविश्वास का संचार करने में अत्यंत प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …