Breaking News

फर्रुखाबाद: कायमगंज में सट्टा माफिया का आतंक, विरोध करने पर मकान मालिक के घर बोला हमला और पथराव।

फर्रुखाबाद: कायमगंज में सट्टा माफिया का आतंक, विरोध करने पर मकान मालिक के घर बोला हमला और पथराव।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला छप्पट्टी में मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस बवाल की मुख्य वजह एक दबंग सट्टा माफिया द्वारा पीड़ित के दरवाजे पर बैठकर सट्टे की पर्ची लिखना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक ने जब अपने घर के मुख्य द्वार पर अवैध सट्टे का कारोबार करने से मना किया, तो दबंग आगबबूला हो गया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और पीड़ित के घर पर धावा बोलते हुए जबरदस्त पथराव शुरू कर दिया।

इस घटना के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष का गंभीर आरोप है कि दबंगों ने केवल पथराव ही नहीं किया, बल्कि इलाके में अपनी धाक और दहशत फैलाने की नियत से हवा में फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहनता से जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में सट्टा माफिया के इस दुस्साहस को लेकर काफी आक्रोश है, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!