Breaking News

इटावा: चकरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का सजीव प्रसारण, शिक्षकों और अधिकारियों ने जाना सरकारी योजनाओं का लाभ।

इटावा: चकरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का सजीव प्रसारण, शिक्षकों और अधिकारियों ने जाना सरकारी योजनाओं का लाभ।

संवाददाता, आंनद पाण्डेय 

इटावा: चकरनगर तहसील सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना, डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) वितरण और स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित इस कार्यक्रम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ देखा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन के माध्यम से शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिकों के कल्याण के लिए शुरू की गई नई पहल की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, छात्रों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए धनराशि हस्तांतरण और उत्कृष्ट विद्यालयों को दिए जाने वाले स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री हरनाथ सिंह राजावत और पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया उपस्थित रहीं। चकरनगर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने योजनाओं को गहराई से समझा। इस दौरान जीआईसी और जीजीआईसी के प्रधानाचार्य, एसबीआई के शाखा प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं बिना किसी परेशानी के मिल सकेंगी। उपस्थित शिक्षकों ने सरकार की इन शिक्षक हितैषी और शिक्षा के विकास को समर्पित योजनाओं की सराहना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!