Breaking News

बदायूं: सामाजिक न्याय पार्टी जनसंदेश ने छेड़ा ‘मिशन 2027’, कूड़ा शाहपुर में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।

बदायूं: सामाजिक न्याय पार्टी जनसंदेश ने भरी हुंकार, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को किया लामबंद।

संवाददाता, शिवेन्द्र यादव 

बदायूं: कादर चौक क्षेत्र के ग्राम कूड़ा शाहपुर में बुधवार को सामाजिक न्याय पार्टी जनसंदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. देवेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ककोड़ा देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. देवेंद्र कश्यप ने पार्टी के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय पार्टी जनसंदेश का मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित और वंचित वर्गों को उनका हक दिलाना, समाज को संगठित करना और उनमें सामाजिक चेतना का संचार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी शानदार विजय दर्ज करेगी।

इस बैठक में कूड़ा शाहपुर के अलावा कौआ नगला और ललसी नगला सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पार्टी के विस्तार और सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शिशुपाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष वीरपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष महावीर कश्यप, कादर चौक ब्लॉक मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, जोगेंद्र कश्यप और मोती कश्यप सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ हुआ।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …