Breaking News

लाखी में डीएपी खाद वितरण के दौरान उमड़ी किसानों की भारी भीड़।

लाखी में डीएपी खाद वितरण के दौरान उमड़ी किसानों की भारी भीड़।

आनंद पांडेय, ब्यूरो इटावा

इटावा। महेवा विकास खंड की लाखी न्याय पंचायत के अंतर्गत स्थित लाखी सहकारी समिति पर शनिवार को डीएपी खाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैसे ही वितरण शुरू हुआ, किसानों की लंबी कतारें समिति परिसर तक नजर आईं।

खाद वितरण को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति द्वारा प्रत्येक किसान को पर्ची के आधार पर सुव्यवस्थित ढंग से खाद उपलब्ध कराई गई, जिससे किसी प्रकार की अफरातफरी की स्थिति न बने।

वितरण कार्य की देखरेख संघ की अध्यक्ष शारदा देवी और सचिव रामवीर सिंह ने की। दोनों अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

इस दौरान बराऊख चौकी प्रभारी दया शंकर वर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। वहीं टीम क्रांतिवीर के सदस्य आसिफ अली और अन्य स्वयंसेवकों ने भी किसानों को लाइन में अनुशासनपूर्वक खड़ा रहने में सहयोग किया।

ग्रामीणों ने बताया कि समय से डीएपी खाद मिलने से रबी फसलों की बुवाई में काफी राहत मिलेगी। किसानों ने प्रशासन और समिति के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समय-समय पर जारी रहने चाहिए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!