Breaking News

डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान, बरेली में दोबारा शुरू हुआ ‘ऑपरेशन तलाश’

डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान, बरेली में दोबारा शुरू हुआ ‘ऑपरेशन तलाश’

मोहम्मद वसीम

बरेली। जिले में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए ‘ऑपरेशन तलाश’ को तेज गति दे दी है। इस अभियान की कमान स्वयं डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने संभाल ली है। दोनों अधिकारी अचानक मोर्चे पर उतरे और अस्पतालों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर औचक निरीक्षण करते हुए संदिग्ध लोगों की गहन जांच कराई।

जिले भर में घुसपैठियों की पहचान और गिरफ्तारी को प्रभावी बनाने के लिए 29 विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पकड़े गए सभी संदिग्ध घुसपैठियों को बरेली जिला जेल में बनाए गए डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा।

करीब चार महीने पहले भी इसी तरह का ‘ऑपरेशन तलाश’ चलाया गया था, जिसमें कई घुसपैठियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ समय तक कार्रवाई धीमी हो गई थी, लेकिन अब जिले का प्रशासन और पुलिस फिर से पूरी सख्ती के साथ सक्रिय हो गए हैं।

डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध तरीके से रह रहे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे अभियान की निगरानी शीर्ष स्तर से की जा रही है।

बाइट :- अविनाश सिंह जिलाधिकारी बरेली

बाइट :- अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!