Breaking News

जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन।

जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता- राष्ट्रीय न्यूज टूडे 

बदायूं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं (एससी/एसटी विभाग) ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वकीलों ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और दलित अस्मिता पर सीधा हमला है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को कलम की ताकत दी थी, और आज जब एक दलित उस ताकत के बल पर सर्वोच्च न्यायिक पद पर विराजमान है, तो उस पर इस तरह का हमला लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार है।

वक्ताओं ने कहा कि यह जूता केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि संविधान और बाबा साहब के आदर्शों पर फेंका गया है। यह घटना दलित समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले आरएसएस और भाजपा मानसिकता से प्रेरित तत्वों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह, एआईसीसी सदस्य जितेन्द्र कश्यप, उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, किसान कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह राठौर, एडवोकेट गोपाल पांडे, महेश, सौदान सिंह, देवेंद्र दिवाकर, वकालत अली, आजम अली, यासीन हुसैन, खालिद एडवोकेट, उपेंद्र कश्यप, गौरव सिंह एडवोकेट, शैलेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वकील मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …