Breaking News

परिषदीय विद्यालय की विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

परिषदीय विद्यालय की विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनिया, चंदौली। बाल्मीकि इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों की विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें संकुल के सभी विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। उसके बाद अतिथियों का स्वागत भाषण राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चहनिया अरुण कुमार जायसवाल ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान हृदयपुर के छात्रों द्वारा किया गया विशेष प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपने विद्यालय तथा ब्लॉक का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चे नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परिणाम निम्न प्रकार रहे—

पीएस वर्ग में 100 मीटर बालक दौड़ में रवि गुरेरा प्रथम और शनि यादव सरैया द्वितीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में यूपीएस सुजाता लक्ष्मणगढ़ प्रथम और खुशी यादव सरैया द्वितीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर बालिका वर्ग में प्रिया यादव प्रथम और संध्या द्वितीय रहीं, जबकि 50 मीटर बालक वर्ग में नीरज पाल हृदयपुर प्रथम और रोशन यादव सरैया द्वितीय रहे।

कुश्ती में 30 किग्रा वर्ग में विनय हृदयपुर विजयी रहे। 40 किग्रा में आशिक इटवां खोनपुर, 28 किग्रा में रितेश राय, 35 किग्रा में विनीत यादव और अंडर 30 किग्रा में सोमारु प्रथम स्थान पर रहे। 45 किग्रा वर्ग में नितेश ने बाजी मारी। बालिका योगा में प्रभुपुर प्रथम रहा, जबकि बालक योगा में प्रथम और द्वितीय स्थान पूरा गणेश ने हासिल किया।

कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, बीरेंद्र यादव, फैयाज़ अहमद, नंदकुमार शर्मा, राजीव यादव, अखिलेश त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, रविशंकर चौरसिया, सुजीत रघुवंशी, आशुतोष सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह सहित कई शिक्षक, कर्मचारी और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बीरेंद्र प्रताप तिवारी ने की, जबकि संचालन नंदकुमार शर्मा और आत्मप्रकाश पांडेय ने संयुक्तरूप से किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!