Breaking News

पटियाली में सीओ संदीप वर्मा ने की वाहन चेकिंग, साइबर अपराध पर दी गई जागरूकता।

पटियाली में सीओ संदीप वर्मा ने की वाहन चेकिंग, साइबर अपराध पर दी गई जागरूकता।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के पटियाली कस्बे में क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त करते हुए वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

सीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

इसके साथ ही पटियाली कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी भी दी गई। सीओ संदीप वर्मा ने साइबर फ्रॉड के नए तरीकों के बारे में बताया और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय साझा किए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे आम जनता को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि डिजिटल ठगी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!