Breaking News

सहावर नगर में विकास की रूपरेखा तय, बोर्ड बैठक में हुआ सर्वसम्मति से निर्णय।

सहावर नगर में विकास की रूपरेखा तय, बोर्ड बैठक में हुआ सर्वसम्मति से निर्णय।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। नगर पंचायत सहावर में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी अजय कुमार निषाद सहित सभी सभासद मौजूद रहे।

बैठक में वर्ष 2025-26 के बजट से जुड़े विकास कार्यों पर मंथन किया गया। इस दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं और विकास प्रस्ताव रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा मुख्य मार्गों पर आकर्षक लाइटें लगाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होते ही प्रस्तावित कार्यों को समय से पूरा कराया जाएगा।

बैठक में सभासद पुष्पा देवी, सुषमा, प्रेमवती, रामकिशोर वार्ष्णेय, मोहम्मद हाशिम, सुमित कुमार, संध्या देवी, रामबेटी, मोहम्मद हनीफ, राकेश कुमार, बॉबी फारूकी, मोहम्मद असलम कुरैशी, फैसल खान, मुशीर अहमद सहित नगर पंचायत कर्मचारी विजय कुमार, गुलजार अहमद, ताहिर अली खां, शमशुल कमर, असगर अली, करन कुमार, साकिब कुरैशी आदि मौजूद रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें नगर के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!