Breaking News

भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चन्दौली। चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने भगवान श्रीराम के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिव्यांश उर्फ संगम (20 वर्ष), पुत्र वीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0–289/25, धारा 299 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार एवं उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव सहित पुलिस बल शामिल रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!