Breaking News

बदायूं: महालेखाकार कार्यालय के निरीक्षण दल ने डीडीओ को दिया प्रशिक्षण, सेवानिवृत्ति भुगतान पर दिया जोर।

महालेखाकार कार्यालय के निरीक्षण दल ने डीडीओ को दिया प्रशिक्षण, सेवानिवृत्ति भुगतान पर दिया जोर।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) प्रथम, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से आए निरीक्षण दल द्वारा जनपद बदायूँ के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बैठक में अनुदानों के सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक भविष्य निधि से संबंधित विसंगतियों के निराकरण तथा लेखा संबंधी विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर निरीक्षण दल के सदस्य जे.एस. सोढी, नंदकिशोर यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी बदायूँ विकास चौधरी सहित जनपद के सभी आहरण वितरण अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निरीक्षण दल ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी डीडीओ यह सुनिश्चित करें कि सेवानिवृत्त कार्मिकों को देय भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाए। साथ ही राजस्व प्राप्तियों का नियमित रूप से रिकॉन्सिलिएशन किया जाना आवश्यक है। डबल लॉक में रखी गई सामग्री का प्रतिवर्ष मई माह में भौतिक सत्यापन कराए जाने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षक दल ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान संबंधित कार्मिक को अलग से किया जाए तथा मासिक वेतन बिल के साथ एरियर का भुगतान न किया जाए। इसके अतिरिक्त मकान किराया भत्ता भी शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही प्रदान किया जाए। बैठक के दौरान डीडीओ द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।

वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने निरीक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी आहरण वितरण अधिकारी को किसी प्रकार की समस्या या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वह संबंधित पत्राचार की प्रति निरीक्षण दल को उपलब्ध कराए, जिससे उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी गौरव चौधरी, सहायक कोषाधिकारी राम बहादुर, भूप सिंह, सुरेश चंद्र सक्सेना सहित जनपद के सभी आहरण वितरण अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!