Breaking News

बदायूं में 8 वर्षीय बच्चे का शव कूड़े के ढेर में मिला, क्षेत्र में सनसनी।

बदायूं में 8 वर्षीय बच्चे का शव कूड़े के ढेर में मिला, क्षेत्र में सनसनी।

उझानी, बदायूं। बदायूं जिले के उझानी कस्बे में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 8 वर्षीय सुभान का शव मोहल्ला चटईया में एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। बच्चा 16 नवंबर को खेलने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। परिजन लगातार उसकी खोज में लगे थे, जबकि उसके पिता अम्बर ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। जानकारी के मुताबिक, बच्चा मिलने की उम्मीद में अम्बर और उनकी पत्नी शहाना दिल्ली तक तलाश करने गए थे, तभी उधर उसके शव मिलने की दुखद खबर आ गई।

सुबह करीब साढ़े छह बजे मोहल्ले के लोगों ने खाली प्लॉट में बच्चे का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी और सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए। पुलिस ने सुभान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की वजहों को लेकर कई पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

मासूम सुभान की मौत से परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक और आक्रोश है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

मृतक सुभान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार में उसकी चार बहनें हैं। मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे मोहल्ले में शोक और दहशत का माहौल है।

फाइल फोटो 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …