Breaking News

इटावा के बकेवर थाने में रक्तदान शिविर का आयोजन, पुलिस कर्मियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान।

इटावा के बकेवर थाने में रक्तदान शिविर का आयोजन, पुलिस कर्मियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान।

आनंद पांडेय, ब्यूरो इटावा

इटावा। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से थाना बकेवर परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर “रक्तदाता समूह इटावा” के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस कर्मियों और स्थानीय युवाओं ने मिलकर 14 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की ब्लड बैंक टीम मौजूद रही और रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष विपिन मालिक, सब इंस्पेक्टर स्वदेश सिंह (लखना चौकी प्रभारी), हेड कांस्टेबल रामजी पाल और सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, तथा होमगार्ड अमन तिवारी समेत कई पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया।

स्थानीय युवाओं में अनुज तिवारी (मस्ताना मोबाइल बकेवर), केतन शर्मा, प्रतीक कुमार, कपिल पोरवाल, बृजमोहन भदौरिया और बृजमोहन कठेरिया ने भी रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बकेवर कस्बा चेयरमैन विवेक यादव सन्नी ने किया। उन्होंने कहा —

“रक्तदान ही सच्चा जीवनदान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। यह सबसे बड़ा मानव धर्म है।”

उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदाता समूह इटावा का लक्ष्य जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में ऐसे शिविर आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर थाना बकेवर प्रभारी विपिन मालिक को समूह की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. ज्योति कला भारती, डॉ. रामप्रकाश तिवारी, डॉ. राकेश मीणा, प्रेमलाल, दीपक, अमन पाल, प्रियंका, विजय, कपिल दुबे, अवध, राजेश और सुशांत की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!