Breaking News

बलरामपुर में अधूरी नाली बनी परेशानी का सबब, राहगीरों को हादसे का डर — स्थानीयों ने की कार्रवाई की मांग।

बलरामपुर में अधूरी नाली बनी परेशानी का सबब, राहगीरों को हादसे का डर — स्थानीयों ने की कार्रवाई की मांग।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। बलरामपुर नगर के भगवतीगंज वार्ड नंबर 9 में अधूरी पड़ी नाली ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्र निवासी पिंटू ने नगर पालिका प्रशासन से नाली के अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

पिंटू का कहना है कि उनके घर के सामने बनी पुरानी नाली को हाल ही में नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन से खुदवाया गया, लेकिन काम को अधूरा छोड़ दिया गया। इसके कारण घर के सामने बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। आसपास के बच्चों और राहगीरों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है और रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

उन्होंने बताया कि बगल में रोहित जायसवाल और राहुल जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल की पासपोर्ट सेवा केंद्र की दुकान है। पहले इस नाली से पानी की निकासी होती थी, लेकिन अब मार्ग अवरुद्ध होने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नाली का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

निवासी पिंटू ने चेतावनी दी कि यदि अधूरी नाली के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!