Breaking News

उन्नाव में यातायात माह का शुभारंभ, डीएम और एसपी ने जागरूकता अभियान को दी हरी झंडी।

उन्नाव में यातायात माह का शुभारंभ, डीएम और एसपी ने जागरूकता अभियान को दी हरी झंडी।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात माह-2025 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति संदेश दिया। कम्पोजिट विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा की छात्राओं पुष्पा और रितिका ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, वहीं पैट्रियाट इंटर कॉलेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना और किंग्सन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जनमानस को यातायात जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन डा. रचना सिंह और डा. आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसके विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

डीएम गौरांग राठी ने कहा कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत जागरूकता से होती है। उन्होंने ट्रक और स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए और बच्चों से अपील की कि वे अपने घरों और मोहल्लों में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

एसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि जागरूकता अभियान सिर्फ एक माह नहीं, बल्कि पूरे वर्ष निरंतर चलना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में एडीएम सुशील कुमार गौंड, एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार, सीओ सफीपुर सोनम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रसीद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर संजीव कुशवाहा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अंत में सीओ सोनम सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!