Breaking News

बिसौली: सैदपुर में बारावफात जुलूस को लेकर अमन कमेटी की बैठक, शांति और आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील।

सैदपुर में बारावफात जुलूस को लेकर अमन कमेटी की बैठक, शांति और आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील।

आई एम खान 

बिसौली: सैदपुर कस्बे में आगामी बारावफात के जुलूस को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अमन कमेटी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के तमाम धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने शिरकत की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और मिलजुलकर मनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य या गतिविधि नहीं होनी चाहिए जिससे किसी अन्य की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचे। उन्होंने सभी से परंपराओं का पालन करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी (CO) ने भी लोगों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक पोस्ट पर ध्यान न दें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें।

बैठक के अंत में प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और सभी प्रबंध पुख्ता किए जा रहे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: लेखपाल पर कार्रवाई के विरोध में बिसौली तहसील में गूंजा आक्रोश, एक दिन का धरना प्रदर्शन।

लेखपाल पर कार्रवाई के विरोध में बिसौली तहसील में गूंजा आक्रोश, एक दिन का धरना …