Breaking News

बिनावर: मानसिक बीमारी से परेशान 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला शव।

बिनावर: मानसिक बीमारी से परेशान 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला शव।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बिनावर, बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम मई रजऊ में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ जंगल में नीम के पेड़ से लटका हुआ 19 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रदीप पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। उसके उपचार के लिए उसे पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया था, जहाँ से उपचार के उपरांत वह घर लौट आया था। शनिवार की सुबह उसका शव घर से दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!