Breaking News

बिल्सी: मक्के के खेत में बीए छात्रा का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

बिल्सी: मक्के के खेत में बीए छात्रा का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

बिल्सी, बदायूं: जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर टांडा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। कॉलेज गई बीए की एक छात्रा का शव गांव के बाहर एक मक्के के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

क्या है पूरा मामला?

मृतक छात्रा की पहचान रामपुर टांडा निवासी शिवानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवानी शनिवार को नागरझुना कॉलेज जाने की बात कहकर साइकिल से घर से निकली थी। दिन ढलने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और घटना की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तलाश जारी रखी, तभी देर रात गांव के पास स्थित एक मक्के के खेत में उसका शव मिला।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बेटी का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही रहने वाले जुगेंद्र नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि आरोपी ने गला दबाकर छात्रा की हत्या की है। पीड़ित परिवार की लिखित तहरीर के आधार पर बिल्सी पुलिस ने नामजद आरोपी जुगेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल के अनुसार, फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!