Breaking News

बरेली: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को मिला कानूनी अधिकारों का ज्ञान, बरेली में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को मिला कानूनी अधिकारों का ज्ञान, बरेली में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप सिंह एवं उप प्रधानाचार्य श्री रविंद्र कुमार मिश्रा ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण की मजबूत नींव है। उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने का आह्वान किया। वहीं आचार्य कमल किशोर शर्मा ने नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए।

मिशन शक्ति प्रभारी आरती चौधरी एवं मिशन शक्ति टीम से इंस्पेक्टर शुभम राय ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी में घबराने के बजाय तुरंत सहायता लेना ही सही कदम है।

पीएलबी डॉ. अवधेश शर्मा ने विधिक सहायता से जुड़ी प्रक्रियाओं, निःशुल्क कानूनी सेवाओं तथा बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों से संबंधित प्रमुख कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी होने से समाज में होने वाले अन्याय और शोषण के खिलाफ मजबूती से खड़ा हुआ जा सकता है।

इस अवसर पर डॉ. ए. के. शर्मा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बरेली), प्रतिपाल सिंह बंटी, अमित सिंह, वंदना सिंह, सपना द्विवेदी, सतपाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने प्राप्त जागरूकता संदेशों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!