Breaking News

कासगंज में रहस्यमयी वारदात, सोते समय दो नाबालिग बच्चियों की काटी चोटी, दादी समेत तीन को एलपी डालकर किया घायल।

कासगंज में रहस्यमयी वारदात, सोते समय दो नाबालिग बच्चियों की काटी चोटी, दादी समेत तीन को एलपी डालकर किया घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जनपद में एक हैरतअंगेज और रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर सो रही दो नाबालिग लड़कियों की चोटी काट दी और उनके आंखों, चेहरे व होठों पर एलपी डालकर घायल कर दिया। यही नहीं, दूसरे कमरे में सो रही उनकी दादी के चेहरे पर भी एलपी डालकर उन्हें जख्मी कर दिया गया।

यह पूरा मामला कोतवाली सहावर क्षेत्र के मोहल्ला काजी का है। बताया गया कि बीती रात प्रदीप कुमार अपने कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी नाबालिग बेटी और उनके चाचा की नाबालिग बेटी घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। वहीं दादी दूसरे कमरे में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

सुबह जब परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और भय का माहौल है। स्थानीय लोग इसे रहस्यमयी और चिंताजनक घटना बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस घटना को अंजाम देने वाला कौन है और इसका उद्देश्य क्या था।

बाइट- प्रदीप कुमार, पीड़ित का पिता।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!