Breaking News

बरेली: जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई शिक्षा पर सीधा हमला, हर हाल में करेंगे विरोध: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे।

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई शिक्षा पर सीधा हमला, हर हाल में करेंगे विरोध: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने तीखा रुख अपनाया है। रामपुर जाते समय बरेली सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया और राजनीतिक विद्वेष के तहत यूनिवर्सिटी को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जब जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ था, तब वह जमीन क्रय की गई थी और विधिवत तरीके से संस्थान की स्थापना हुई थी। लेकिन राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा सरकार ने पहले वरिष्ठ नेता आजम खान को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा और अब यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को ढहाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को पूरी तरह ‘शिक्षा विरोधी’ करार देते हुए दो टूक कहा कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई, तो समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी और किसी भी कीमत पर ऐसी कार्रवाई नहीं होने देगी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए माता प्रसाद पांडे ने कहा कि सरकार के इशारे पर निहत्थे और युवाओं पर लाठीचार्ज कराया गया, जो बेहद शर्मनाक है। देश के कोने-कोने से नीट परीक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर छात्र शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन सरकार ने दमनकारी नीति अपनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश की असल समस्याओं—जैसे कि बेरोजगारी, शिक्षा की बदहाली, खाद की किल्लत और महंगाई—से जनता का ध्यान भटकाने के लिए लगातार धार्मिक उन्माद और अन्य मुद्दों को हवा दे रही है ताकि आम जनता भ्रमित बनी रहे।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …