Breaking News

बरेली: शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बरेली: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर मारपीट व धमकी देने के आरोप में थाना किला पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून को एक युवती ने थाना किला में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि किला क्षेत्र निवासी शहजाद ने उससे शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। जब वह अपनी मां के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची, तो वहां उनके साथ कथित रूप से अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना किला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किला फाटक पुल के नीचे से वांछित आरोपी शहजाद (27) पुत्र इकबाल, निवासी 12 बीघा, किला छावनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जा रहा है।

थाना किला पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अचल कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका खरे तथा हेड कांस्टेबल अनूप कुमार सिंह शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सहसवान …

error: Content is protected !!