Breaking News

बदायूं: अवैध मिट्टी खनन की कवरेज करने गए पत्रकार को माफिया ने दी जान से मारने की धमकी, जांच शुरू।

बदायूं: अवैध मिट्टी खनन की कवरेज करने गए पत्रकार को माफिया ने दी जान से मारने की धमकी, जांच शुरू।

संवाददाता: शैलेंद्र सिंह गौड़

बदायूं। जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में एक खनन माफिया ने कवरेज करने गए पत्रकार को न केवल कार्य करने से रोका बल्कि उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इस दुस्साहस के बाद पीड़ित पत्रकार ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

पूरा मामला ग्राम सेमर मई का है, जहाँ लंबे समय से मिट्टी का अवैध खनन बड़े पैमाने पर किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर जब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां खनन करा रहे मोहम्मदपुर व्यार निवासी सोहेल पुत्र भूरे से मिट्टी खनन से संबंधित वैध दस्तावेज और अनुमति पत्र दिखाने को कहा।

नियम अनुसार कागज मांगने पर आरोपी सोहेल इस कदर बौखला गया कि उसने आपा खो दिया और पत्रकार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने सरेआम पत्रकार को अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी, जिससे क्षेत्र के पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है।

पीड़ित पत्रकार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ उसके पास पुख्ता साक्ष्य और रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे उसने पुलिस को सौंपने की बात कही है। इस गंभीर प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया है कि पत्रकार की तहरीर मिल चुकी है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या मीडिया कर्मियों को डराने-धमकाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर, खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने भी साफ किया है कि जिले में अवैध खनन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!