Breaking News

बदायूं: पिछले 9 वर्षों में जिले के 70,520 पात्र लाभार्थियों को मिला पक्का आवास, सरकार ने खर्च किए 1056.11 करोड़ रुपये।

बदायूं: पिछले 9 वर्षों में जिले के 70,520 पात्र लाभार्थियों को मिला पक्का आवास, सरकार ने खर्च किए 1056.11 करोड़ रुपये।

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अप्रैल 2017 से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद बदायूं के सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा रहा है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी दी है कि आवासहीनों को पक्की छत उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके तहत पिछले नौ वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (1.0 व 2.0) तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण) के अंतर्गत गत नौ वर्षों में जनपद के कुल 70,520 पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इन सभी योजनाओं पर सरकार द्वारा कुल 1,056.11 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अप्रैल 2017 से अब तक विधानसभा सदर में 5,264 लाभार्थियों को 63.16 करोड़ रुपये, बिल्सी में 4,122 लाभार्थियों को 49.46 करोड़ रुपये, बिसौली में 3,837 लाभार्थियों को 46.04 करोड़ रुपये, सहसवान में 4,098 लाभार्थियों को 49.17 करोड़ रुपये, दातागंज में 13,524 लाभार्थियों को 162.28 करोड़ रुपये और शेखूपुर विधानसभा में 7,375 लाभार्थियों को 88.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस प्रकार इस योजना के तहत कुल 38,220 लाभार्थियों को 458.61 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

इसी तरह, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (1.0 व 2.0) के अंतर्गत विधानसभा सदर में 3,922 लाभार्थियों को 80 करोड़ रुपये, बिल्सी में 4,672 लाभार्थियों को 102.69 करोड़ रुपये, बिसौली में 3,461 लाभार्थियों को 64.61 करोड़ रुपये, सहसवान में 4,448 लाभार्थियों को 81.39 करोड़ रुपये, दातागंज में 7,266 लाभार्थियों को 152.41 करोड़ रुपये तथा शेखूपुर में 2,097 लाभार्थियों को 39.22 करोड़ रुपये से लाभांवित किया गया है। इसके तहत कुल 25,866 लाभार्थियों को 520.32 करोड़ रुपये आवास निर्माण के लिए दिए गए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण) के अंतर्गत विधानसभा सदर में 887 लाभार्थियों को 10.64 करोड़ रुपये, बिल्सी में 608 लाभार्थियों को 7.29 करोड़ रुपये, बिसौली में 610 लाभार्थियों को 7.32 करोड़ रुपये, सहसवान में 1,059 लाभार्थियों को 12.70 करोड़ रुपये, दातागंज में 2,067 लाभार्थियों को 24.80 करोड़ रुपये और शेखूपुर विधानसभा में 1,203 लाभार्थियों को 14.43 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इस प्रकार इस योजना में कुल 6,434 लाभार्थियों को 77.18 करोड़ रुपये आवास हेतु वितरित किए गए हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति …

error: Content is protected !!