Breaking News

कासगंज में अखिलेश यादव का कल होगा आगमन, ‘उर्मिला गार्डन’ के उद्घाटन के साथ सियासी सरगर्मियां तेज।

कासगंज में अखिलेश यादव का कल होगा आगमन, ‘उर्मिला गार्डन’ के उद्घाटन के साथ सियासी सरगर्मियां तेज।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कल 12 जून को कासगंज दौरा प्रस्तावित है। अपने इस कार्यक्रम के दौरान सपा सुप्रीमो पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव द्वारा निर्मित ‘उर्मिला गार्डन’ का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उद्घाटन स्थल उर्मिला गार्डन को विशेष रूप से सजाया और संवारा जा रहा है।

एटा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके कुंवर देवेंद्र सिंह यादव का समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के परिवार से गहरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। देवेंद्र सिंह यादव लंबे समय तक सपा की राजनीति का अहम हिस्सा रहे थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

अब अखिलेश यादव के कासगंज आगमन और पूर्व सांसद के निजी कार्यक्रम में उनकी शिरकत को सपा में देवेंद्र सिंह यादव की संभावित वापसी के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरे ने कासगंज और एटा की स्थानीय राजनीति में खासी हलचल पैदा कर दी है। कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरिओम शर्मा, पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, सीटू यादव और प्रधान संजू यादव समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा सुप्रीमो के इस दौरे को भविष्य की राजनीतिक बिसात बिछाने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!