Breaking News

बलिदान दिवस पर काकोरी के अमर शहीदों को नमन, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व मजार पर चादरपोशी।

बलिदान दिवस पर काकोरी के अमर शहीदों को नमन, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व मजार पर चादरपोशी।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में शुक्रवार को बलिदान दिवस के अवसर पर काकोरी कांड के महान क्रांतिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र के साथ शहीद उद्यान पहुंचकर अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल एवं ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे वीर बलिदानियों को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए। उनके त्याग और बलिदान से ही हमें स्वतंत्र भारत मिला है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम परिसर स्थित टाउन हॉल के शहीद उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों को नमन किया।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!