Breaking News

सिढ़पुरा में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में गूंजे तथागत के जयकारे।

सिढ़पुरा में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में गूंजे तथागत के जयकारे।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सिढ़पुरा, कासगंज। सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में कस्बे के भीतर विश्व गुरु तथागत गौतम बुद्ध का 2589वां बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के अवसर पर मोहनपुर रोड स्थित किरण मैरिज होम से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नेपाल के काठमांडू के पूर्व कैबिनेट मंत्री केशवमान शाक्य, बसपा नेता जुनैद मियां और पूर्व चेयरमैन सुभाष शाक्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और झंडी दिखाकर किया।

यह भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजे और आधा दर्जन से अधिक आकर्षक सजीव झांकियों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मोहनपुर रोड से प्रारंभ होकर यात्रा मुख्य चौराहा, एटा रोड, अमापुर रोड और धुमरी रोड होते हुए पुनः मोहन रोड पहुंची, जहां इसका विधि-विधान से समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के उपदेशों का संदेश दिया और जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूज्य भिक्खुरत्न शील थेरा द्वारा त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया।

इस धार्मिक महोत्सव में मंडल प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र शाक्य, अध्यक्ष हरवीर सिंह शाक्य, संरक्षक हरी सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष डॉ. महेश शाक्य, डॉ. अभिजीत शाक्य, जय सिंह, अनार सिंह, डॉ. योगेंद्र शाक्य, डॉ. खेतपाल शाक्य, डॉ. राकेश शाक्य, विनीत शाक्य और प्रधान मदन पाल सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। शांति व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और कस्बा इंचार्ज प्रदीप मलिक भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!