Breaking News

प्याज की बोरियों में छिपा ‘शराब का खजाना’! 70 लाख की अवैध शराब बरामद, शातिर तस्कर गिरफ्तार।

प्याज की बोरियों में छिपा ‘शराब का खजाना’! 70 लाख की अवैध शराब बरामद, शातिर तस्कर गिरफ्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चन्दौली। जनपद चन्दौली के थाना सैयदराजा क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शातिर तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम जेठमलपुर तिराहा के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक (MP33H3042) को रोका गया। चालक ने शुरुआत में ट्रक में प्याज लदा होने की बात कही, जो नासिक से दरभंगा मंडी जा रहा था। लेकिन जब पुलिस ने गहन तलाशी ली, तो प्याज की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब की 407 पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार, कुल बरामद शराब की मात्रा 3654.36 लीटर है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम धाकड़ (38 वर्ष) निवासी जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

👉 फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और शराब कहां सप्लाई की जानी थी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!