Breaking News

नहर में बहता मिला कटा हुआ हाथ, टैटू से पहचान की कोशिश तेज।

नहर में बहता मिला कटा हुआ हाथ, टैटू से पहचान की कोशिश तेज।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा नहर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नहर में मानव शरीर का कटा हुआ हाथ बहता हुआ मिला। कटिया से मछली पकड़ने गए एक युवक ने पानी में तैरता हाथ देखा और तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग नहर किनारे इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। कटा हाथ काफी समय से पानी में होने के कारण सड़ चुका था, लेकिन उस पर ‘मनीषा’ नाम का टैटू साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस इसी टैटू के आधार पर पहचान की दिशा में आगे बढ़ रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा और अलीनगर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन का निरीक्षण किया। पुलिस ने नहर के दोनों किनारों पर बल तैनात कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के थानों की गुमशुदगी रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है, ताकि किसी लापता व्यक्ति से इस घटना का संबंध जोड़ा जा सके। साथ ही हत्या, हादसा या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि — हर पहलू पर समान रूप से जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस टैटू या किसी गायब व्यक्ति से संबंधित जानकारी हो, तो तुरंत थाने को सूचित करें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!