Breaking News

धारदार हथियार से हमला कर अधेड़ की हत्या, वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश विफल।

धारदार हथियार से हमला कर अधेड़ की हत्या, वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश विफल।

संवाददाता, शैलेश सिंह 

चन्दौली। जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ फत्तेपुर गांव के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक अधेड़ पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित को अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया, जिससे यह मामला एक साधारण सड़क हादसा लगे। गंभीर रूप से घायल कोमल तिवारी को परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहाँ इलाज के दौरान कोमल तिवारी ने दम तोड़ दिया।

कोमल तिवारी की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुँची, वहाँ कोहराम मच गया और तनाव का माहौल पैदा हो गया। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि इस घटना को चार से पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है, जबकि पुलिस ने फिलहाल दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही शेष आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …