Breaking News

सपा कार्यालय में आचार्य नरेन्द्र देव और सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

सपा कार्यालय में आचार्य नरेन्द्र देव और सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। समाजवाद के महानायक, दार्शनिक एवं शिक्षाविद् आचार्य नरेन्द्र देव जी की जयंती और देश के प्रथम गृह मंत्री तथा उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय बिजलीपुरा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की।

संगोष्ठी के दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1928 में हुए बारदोली सत्याग्रह में किसानों का सफल नेतृत्व किया था। आंदोलन की सफलता के बाद वहां की महिलाओं ने उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि दी थी। गांधीजी ने भी उन्हें ‘बारदोली का सरदार’ कहकर सम्मानित किया।

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव जी भारतीय समाजवाद के ऐसे स्तंभ थे जिन्होंने किसानों के प्रश्नों को समाजवादी आंदोलन का केंद्र बनाया। उन्होंने समाजवाद को राष्ट्रीयता और किसान मुद्दों से जोड़कर उसे भारतीय धरातल पर स्थायी स्वरूप दिया।

वहीं, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ आजादी के बाद भी देश की एकता के सूत्रधार रहे। उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह व रामसूरत यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद प्रधान, जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, अवधेश कुमार पाल, मिश्रीलाल पटेल, शिक्षक नेता श्यामलाल यादव, जिला सचिव संतोष कुमार पाल सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …