Breaking News

रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, चार लोग गंभीर रूप से झुलसे।

रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, चार लोग गंभीर रूप से झुलसे।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। कासगंज जनपद के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम नरेठी में सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक घर में आग भड़कने से परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटनाक्रम के अनुसार, सुबह लगभग 27 वर्षीय रुचि पत्नी राहुल घर के कार्यों में व्यस्त थीं। उसी दौरान गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव हो गया और चंद पलों में सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग तेजी से फैलते ही घर में मौजूद अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में रोहित (26) पुत्र रमेश चौहान, सचिन (22) पुत्र रमेश, संतोष देवी (54) पत्नी रमेश और कुंती देवी (45) झुलस गए। परिजनों ने तत्काल प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। सभी घायलों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। शासन की ओर से उपलब्ध सहायता राशि परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!