Breaking News

एस.के. पब्लिक स्कूल निगोही में आयोजित हुआ यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम।

एस.के. पब्लिक स्कूल निगोही में आयोजित हुआ यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। निगोही स्थित एस.के. पब्लिक स्कूल में सोमवार को यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में श्री सिंह ने छात्रों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए ट्रैफिक मॉडल, पोस्टर, चार्ट और विभिन्न प्रस्तुतीकरण का मुख्य अतिथि समेत विद्यालय प्रबंधन ने अवलोकन किया।

कक्षा एनसी और केजी के छोटे बच्चों ने ट्रैफिक लाइट का रूप धारण कर संकेतों की जानकारी रोचक तरीके से प्रस्तुत की, जिसे सभी ने सराहा।

क्विज प्रतियोगिता व विशेष संबोधन

यातायात विषयक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसी दौरान प्रभारी यातायात शाहजहांपुर विनय कुमार पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलना और दूसरों को सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कक्षा यूकेजी के छात्र हृदय की जागरूकता से प्रसन्न होकर यातायात प्रभारी ने उसे अपनी कैप पहनाकर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

क्विज में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट पोस्टर और विचार प्रस्तुत करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

अतिथियों का सम्मान और सफल संचालन

विद्यालय प्रबन्धक अतहर मोहम्मद एवं प्रधानाचार्य सौरभ कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका शिप्रा सिंह और यूसरा खान ने किया।

इस अवसर पर निगोही थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह मय स्टाफ तथा शिक्षक प्रगति दीक्षित, तबस्सुम खान, कंचन सिंह, वर्तिका सक्सेना, तोशिना दीक्षित, प्रिय सक्सेना, उरूज़ शारिक, तालिब खान, कपिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!