Breaking News

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल।

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में सुगसुगी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 730C पर एक बस और अर्टिका कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि सुबह थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में बस और कार के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …