Breaking News

फर्रुखाबाद में सनसनी: घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या।

फर्रुखाबाद में सनसनी: घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्यासिंगपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के बाहर सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रात में अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या के पीछे पुराना विवाद कारण हो सकता है। मृतक के पिता का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले गांव के ही एक युवक से विवाद हुआ था, उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!