Breaking News

चंदौली में मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ का बच्चा, मचा हड़कंप।

चंदौली में मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ का बच्चा, मचा हड़कंप।

रामकृपाल सिंह, संवाददाता

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के ग्राम बिजई के पूरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में अचानक एक मगरमच्छ का बच्चा फंस गया। पहले तो मछुआरों को लगा कि जाल में कोई बड़ी मछली फंस गई है, लेकिन नजदीक जाकर देखा तो वे दंग रह गए।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद मछुआरे राघव निषाद, पी.एन. निषाद और शोभनाथ निषाद ने हिम्मत दिखाते हुए स्थिति पर काबू पाया। उन्होंने जाल को नियंत्रित कर मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय पर सतर्कता नहीं बरती जाती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र की नदियों और तालाबों के किनारे मगरमच्छ अक्सर दिखाई देते हैं, लेकिन मछली पकड़ते समय जाल में फंसने की यह पहली घटना है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पूरे घटनाक्रम को देखने लगे।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि ऐसे जलीय जीवों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जाए, ताकि मछुआरों और आम लोगों में डर का माहौल न बने। फिलहाल मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!