Breaking News

सहसवान विधानसभा से नमित गुप्ता ने ठोकी दावेदारी, स्थानीय चेहरे को टिकट देने की उठाई मांग।

सहसवान विधानसभा से नमित गुप्ता ने ठोकी दावेदारी, स्थानीय चेहरे को टिकट देने की उठाई मांग।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सहसवान की सियासत में अभी से हलचल तेज होने लगी है। बदायूं-बबराला मार्ग स्थित रॉयल मैरिज होम में दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता नमित गुप्ता ने सहसवान विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी किसी स्थानीय प्रत्याशी को मौका देती है तो सहसवान में भाजपा की जीत की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं।

नमित गुप्ता ने कहा कि सहसवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को अपेक्षित सफलता न मिलने के पीछे स्थानीय प्रत्याशी का अभाव भी एक कारण रहा है। उनका मानना है कि क्षेत्र से जुड़ा हुआ प्रत्याशी जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को बेहतर तरीके से समझ सकता है। इसलिए पार्टी नेतृत्व को इस बार किसी स्थानीय और सक्रिय कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार करना चाहिए।

अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए नमित गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है। उनके पिता सुभाष चंद्र गुप्ता भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि उनकी माता वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय नेतृत्व को अवसर मिलने से क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सकती है।

दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सहसवान विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों को आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नमित गुप्ता के समर्थक मौजूद रहे।

इस दौरान सुभाष चंद्र गौड़, पुरुषोत्तम टाटा, अवढर शर्मा, पीयूष माहेश्वरी और आदर्श सक्सेना सहित इस्लामनगर, उघैती, नाधा और दहगवां क्षेत्र से आए अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

नमित गुप्ता की चुनावी दावेदारी सामने आने के बाद सहसवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

Spread the love

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 23 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 23 शिकायतों में एक का मौके पर …